फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ढाबा संचालक की हत्या में फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सलेमपुर में ढाबा संचालक लाखन की हत्या में फरार चल रहे 15 हजार के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की है।थाना हाईवे के सलेमपुर निवासी लाखन की 17 मार्च को उसके ढाबे पर गोली मारकर हत्या की दी गई थी। तीन दिन पहले हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार हत्यारोपी कान्हा उर्फ रोहित चौधरी के हत्थे न चढ़ने पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ छोटेलाल और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कान्हा उर्फ रोहित चौधरी पुत्र संजीव उर्फ संदीप निवासी जमुना विहार काॅलोनी, जमुनापार का निवासी है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस एवं एक बाइक बरामद की है। आरोपी पर थाना जमुनापार और हाईवे में करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपारी लेकर लाखन की हत्या की थी। सुपारी मृतक के भाई सुरेंद्र ने दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें