फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट आनंद वाटिका में ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर की आनंद वाटिका को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मॉरीशस की रहने वाली मामी भांजी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। बैरिकेडिंग लगाकर कॉलोनी में अवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। ड्रोन से कॉलोनी समेत आसपास के इलाके पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। कॉलोनी के वाशिंदों को रोजमर्रा और जरूरत का सामान प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। कॉलोनी के लोग डरे सहमे हुए हैं। हालांकि मामी भांजी को आईसोलेशन में रखा गया है। यह मामी भांजी टूरिस्ट बीजा पर वृंदावन दर्शन के लिए आई थीं और लॉक डाउन में यहां फंस गई। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। हर तरफ फ़ोर्स तैनात किया गया है। कॉलोनी के लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें