कोसली। गांव गुड़ियानी में एक व्यक्ति के साथ शातिरों ने निवेश करने के नाम पर 1.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गुड़ियानी निवासी सुनील ने बताया कि उसके टेलीग्राम एप पर एक लिंक आया था, जिसमें उसे निवेश के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद उसने शातिरों की बातों में आकर कई बार में पैसे भेज दिए। बाद में पता लगा कि उसके साथ 1.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने कोसली थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद