फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होटल की रसोई में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विद्यापीठ चौराहे स्थित होटल राधारानी फूड्स में रविवार शाम होटल में कार्यरत कुक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की पहचान आगरा निवासी जितेंद्र (24) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। जितेंद्र होटल में बीते कुछ समय से बतौर रसोइया कार्यरत था। रविवार शाम करीब 6:45 बजे वह रोज की तरह किचन में काम कर रहा था। इस दौरान किचन में लगी चिमनी को छू लिया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट का झटका इतना तेज था कि जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद होटल के स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें