फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से जुदाई न कर सका बर्दाश्त: पति ने फंदा लगाकर दी जान, 11 महीने पहले घरवाली की हो गई थी मौत

Mon, 10 Jun 2024 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पत्नी की मौत के 11 महीने बाद युवक ने भी अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी की मौत के बाद बेहद परेशान रहता था। इसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव भाहई में एक युवक ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी 11 माह पहले करंट की चपेट में आने से मौत के आगोश में समा गई थी। तभी से युवक परेशान रहने लगा था। पत्नी वियोग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन


मुरारी (30) पुत्र विजय सिंह निवासी भाहई, रिफाइनरी ने शनिवार रात को पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसके एक बच्चे ने जागकर देखा तो पिता फंदे पर लटका था। बच्चे की चीख निकल गई। परिवार के लोग पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मुरारी की पत्नी की 11 माह पूर्व करंट से मौत हो गई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह टेंपो चलाकर बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। पत्नी की मौत से वह तनाव में था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें