फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूटी सवार छात्रा गैस टैंकर की चपेट में आई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के महोली रोड स्थित गैस गोदाम के पास मंगलवार दोपहर स्कूटी सवार एक छात्रा गैस टैंकर की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन



घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। हाईवे थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी निवासी वृंदा गोयल (16) पुत्री प्रतीक गोयल स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। महोली रोड पर गैस एजेंसी के सामने गैस टैंकर की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास के दुकानदारों ने उसे सिटी अस्पताल भेज दिया। मगर, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली। मगर, परिवार वालों ने मना कर दिया। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें