फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सात मंजिला पक्षी महल में बनेंगे 3920 घौसले

विज्ञापन
कोसीकलां में पक्षी महल का निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन करते अतिथिगण। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। गांधी पार्क में बनाए जा रहे सात मंजिला पक्षी महल के लिए बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, जल पुरुष प्रमोद गर्ग कसेरे, भामाशाह बृजमोहन सिंघल, कुंज बिहारी सिंघल, कृष्ण गोपाल, योगेंद्र कुमार, कौशल किशोर आदि ने मंत्रोच्चार के मध्य पूजन किया। चेयरमैन ने बताया कि सात मंजिला पक्षी घर बहुमंजिला इमारत की तरह नजर आएगी। इसकी ऊंचाई लगभग 61 फीट की होगी। इसमें पक्षियों के लिए कुल 3920 घौसले बनाए जाएंगे। तीन माह में काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने भूमि उपलब्ध कराई है। प्रमोद गर्ग कसेरे ने कहा कि आश्रय पक्षियों के लिए वरदान साबित होगा। इस घर में पक्षियों को भोजन और पानी भी मिलेगा। बृजमोहन सिंघल ने बताया कि यह विचार उन्हें गुजरात की यात्रा के दौरान आया। पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, सुभाष बासईयां, सुभाष गोयल, योगेंद्र रावत, भानुप्रताप सिंह, दामोदर अग्रवाल, मनीष जैन, टिंकुर अग्रवाल, गजेंद्र कुमार, अनुराग, राधव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें