फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में गंदगी से अटे पड़े हैं नाले, उफन रही नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर के राधा निवास, मथुरा गेट, गोरानगर आदि क्षेत्रों में गंदगी का आलम है। गंदगी से नाले अटे पड़े हैं तो नालियां उफन रही हैं। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम बस्तियों के इस हाल से मुस्लिम समाज में काफी उबाल है। जामा मस्जिद के अध्यक्ष आजाद कुरैशी का कहना है नगर निगम की लापरवाही का मुस्लिम समाज खामियाजा भुगत रहा है। रमजान में विशेष अभियान चलाकर मुस्लिम बस्तियों में सफाई करानी चाहिए। पूर्व सभासद मुस्तफा आलम और मदीना मस्जिद के सचिव डॉक्टर उस्मानी का कहना है रमजान में तो नगर निगम को सफाई करवानी चाहिए। इससे रोजेदारों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि नगर निगम ने लगातार सफाई अभियान चला रखा है। ऐसा कोई इलाका होगा, जहां सफाई न हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें