फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनकर रहेगा : साध्वी निरंजन ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनकर रहेगा। नरेंद्र मोदी पहले पीएम हैं, जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि आए। न्यायालय ने सर्वे का आदेश दिया है। उम्मीद है कि न्यायालय विद्यमान साक्ष्य के आधार मानकर हिंदू पक्ष में ही फैसला देगा। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा श्रीराम के नाम पर लड़ेगी। चुनाव प्रचार में देश का विकास और अयोध्या में रामलला की भव्य मंदिर में प्रतिष्ठा एक बड़ा मुद्दा होगा। 2024 में भाजपा 400 के पार सीट हासिल करेगी।
विज्ञापन



श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी रहीं साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित षष्ठी पूर्ति महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ये बातें कहीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी शिरकत करना थी। मगर, मौसम की खराबी के चलते उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इससे पहले उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व संतों, साधुओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पहले 60 कन्याओं हुआ। उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आह्वान किया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ब्रज में दिवाली मनाई जाए। घर-घर लोग दीप जलाएं। अपने गांव-मोहल्ले के मंदिरों को ही अयोध्या धाम समझें, उन्हें सजाएं।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा राज में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होती हैं। बेटियों को सम्मान और शिक्षा दी जाती है। नशे की लत से भी प्रदेश के युवा बाहर निकल रहे हैं। युवाओं को खेल के लिए मैदान मिल रहे हैं, तभी विश्व में हरियाणा के खिलाड़ी भारत का परचम लहरा रहे हैं।



संसद के हमलावरों का समर्थन निंदनीय
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि संसद से जनता का भाग्य बदलता है। ऐसे सदन में घुसने वालों को बेरोजगार युवक कहकर प्रोत्साहित करना यह देश के लिए ठीक नहीं है। जबकि बात देश की सुरक्षा व संसद की हो तो सभी को एक स्वर में इसका विरोध होना चाहिए था। विरोधी इस पर राजनीति कर रहे हैं। 2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोची समझी साजिश के तहत इस तरह की राजनीति हो रही है।


आज आएंगे रक्षामंत्री और सीएम
षष्ठी पूर्ति महोत्सव में तीसरे दिन सोमवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। रक्षा मंत्री देश के पहले बालिका सैनिक विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें