फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहला में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार : लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि महंत नृत्य गोपाल दास बरसाना क्षेत्र के गांव करहला के निवासी हैं। वे दोनों नगरी भक्तित्व अनुराग के प्रमुख संत के साथ जहां श्रीराम जन्मभूमि के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। महंत ने गन्ना मंत्री से गांव में भव्य प्रवेश गेट बनवाए जाने को कहा। इस पर मंत्री ने जल्द ही प्रवेश गेट का निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
महंत ने इसके साथ ही छाता क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। महंत ने मंत्री को राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में बताया। महंत ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को मथुरा आगमन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें