फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छह करोड़़ की लागत से बनेगा भूतेश्वर पर नाला, नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
भूतेश्वर अंडर पास पर जल निकासी हेतु नाला निमार्ण के लिए नींव रखते महापौर विनोद अग्रवाल।
विज्ञापन
मथुरा। भूतेश्वर रेलवे अंडरपास पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बृहस्पतिवार को करीब छह करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण के कार्य का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल ने नारियल फोड़कर किया। महापौर ने बताया कि अंडरपास से लेकर मसानी नाले तक मोटर द्वारा 800 एमएम की 1800 मीटर पाइप लाइन के माध्यम से जल निकासी की योजना तैयार की गई है। व्यस्ततम मार्ग पर भूतेश्वर तिराहे पर बरसात में भारी जलभराव होता है। इससे आवागमन में बड़ी समस्या आती है। नगर निगम लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, नगर आयुक्त जग प्रवेश, पार्षद राकेश भाटिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें