फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाई की बाइक में हाईवे पर गढ़ी रौसू के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मथुरा के भरतपुर गेट के मोहल्ला चिड़ियाना निवासी अनुराग अपने दोस्त विशाल के साथ बृहस्पतिवार को बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे। दोनों बाइक से आगरा जाने के लिए निकले थे। रात करीब 11 बजे फरह में गढ़ी रौसू के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ फरह ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अनुराग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुराग की मौत की खबर मिलने पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें