श्री चतुर्भुजी महाराज के दर्शन। संवाद
छाता। नगर के प्राचीन श्रीचतुर्भुज महाराज मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के सेवायत गौरव शास्त्री ने बताया कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी पर ठाकुरजी के विशेष दर्शन कराए गए। पुजारी परिवार द्वारा ठाकुरजी के समक्ष दीपदान किया गया। महिलाओं ने भजनों के माध्यम से ठा. श्री चतुर्भुजी भगवान को रिझाया। भक्त पुष्पा देवी ने बताया संध्या के समय मंदिर प्रांगण में दीप जलाकर ठाकुरजी का भोग लगाया गया। लता गुप्त, निहारिका शर्मा, मधु देवी, अनीता, ममता, ललिता शर्मा आदि उपस्थित रहीं। संवाद