मथुरा (ब्यूरो)। कृष्णानगर चौकी क्षेत्र की द्वारिकापुरी कालोनी में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। बरेली निवासी विनीत कुमार ने अपनी बहन पूनम की शादी दो साल पहले द्वारिकापुरी निवासी रोहित अग्रवाल के साथ की थी। रोहित निजी स्कूल में क्लर्क हैं। बताया गया है कि गुरुवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। शुक्रवार सुबह पूनम का शव घर में टट्टर के सहारे लटका मिला। सूचना पर कृष्णानगर पुलिस और सीओ सिटी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पूनम के मायका पक्ष में सूचना दी। मामले में पूनम के भाई विनीत ने रोहित, उनके पिता गिर्राज, मां प्रेमलता और दो ननद सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।