मथुरा (ब्यूरो)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सभी मंदिरों के दर्शनों का शीतकालीन समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब 18 नवंबर से श्रीगर्भ गृह मंदिर में प्रात: 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक तथा भागवत भवन मंदिर एवं अन्य मंदिरों में प्रात: 5:30 बजे से दोपहर 12 तक तथा दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक दर्शन हो सकेंगे।