मथुरा (ब्यूरो)। जेईई मेंस परीक्षा परिणाम में मथुरा के शशांक ने प्रदेश में 69वां स्थान हासिल किया है।
शशांक ने एआईआर (ऑल इंडिया रैंक) में 1079वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा अलीशा ने 1289वीं, प्रतिभा यादव ने 3272वीं, अभिनव द्विवेदी ने 3464वीं, शुभम शर्मा ने 4854वीं, नेवैद्य सिंह ने 5211वीं, गौरव शर्मा ने 6257वीं, विवेक बिंदल ने 6523वीं, ऋषभ अग्रवाल ने 7930वीं रैंक हासिल की है। ओबीसी में ऋषभ वर्मा ने 3886वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा आदित्य वार्ष्णेय, सुरभि, हिमांशु, निखिल गर्ग, भरत अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, रुशाली सक्सेना, हिमांशु, विकास पचौरी आदि भी अंडर 20,000 ऑल इंडिया रैंक में शामिल हैं।