फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/चौमुंहा। जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत हो गई। वह दिल्ली से भरतपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

भरतपुर के चंदनपुर निवासी लाल सिंह (50) पुत्र फूसिया दिल्ली के नांगलोई इलाके में रहकर जनरल स्टोर संचालन व शिक्षण का कार्य करते थे। रविवार सुबह लाल सिंह पत्नी मीना उर्फ माया के साथ कार से अपने गांव चंदनपुर जा रहे थे। सुबह 9:30 बजे हाईवे पर जीएलए के निकट कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में लाल सिंह और मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हाईवे प्लाजा के पास अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें