शेरनगर/मथुरा। शहीद हेमराज के घर पहुंचीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत सरकार पकिस्तान से बदला ले।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वराज ने कहा कि केंद्र सरकार कमजोर साबित हुई है। शहीद के प्रकरण में उसकी प्रतिक्रिया न होना इस बात का सुबूत है और इसे देश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछ कि आखिर कब तक वार्ता का दौर चलेगा? जरूरत एक ताकतवर सरकार की है जिसकी कसौटी पर केंद्र सरकार अक्षम साबित हो रही है। उन्होंने कहा यहां से तो सूचना तक समय पर नहीं दी गई, यह अफसोस की बात है। इसके उलट मध्यप्रदेश में खुद मुख्यमंत्री शिवराज वहां के शहीद सुधाकर की अंत्येष्टि में शामिल हुए थे। प्रदेश सरकार का रवैया भी यहां की शहादत को लेकर संतोषजनक नहीं रहा।