गांव अवाखेड़ा में तप बैठे बुजुर्ग भगवान सिंह।
नौहझील। अवाखेड़ा गांव में 85 वर्षीय भगवान सिंह ने बारिश के लिए अन्न-जल त्यागकर तपस्या शुरू की है।
उन्होंने शुक्रवार शाम खेत में यह संकल्प लिया। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। उधर, बुजुर्ग के तप पर बैठने की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। महिलाएं और पुरुष ढोलक-मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन करने लगे। भगवान सिंह ने कहा कि जब तक झमाझम बारिश नहीं होगी, तब तक वे तप से नहीं उठेंगे। गांव के लोग उनकी साधना देखकर जल्द बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं। संवाद