फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो युवकों से बरामद हुई 73 किलो चांदी, आयकर टीम पूछताछ में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन से चांदी की खेप लेकर दिल्ली जा रहे दो युवकों को जीआरपी टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास मौजूद बैग से 73 किलो चांदी की पायल बरामद हुई हैं। आयकर विभाग की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि दोनों युवक जगदीश और राम किशन निवासी गोविंद नगर मथुरा प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े थे। संदेह होने पर दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों का रवैया संदेहास्पद लगा। इस पर उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। बैग में चांदी से बनी पायल रखी हुई थीं। जिनका वजन करीब 73 किलो है।
पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे चांदी की पायल बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें