फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: दसवीं की गृह विज्ञान में अनुपस्थित रहे 725 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के क्रम में प्रथम पाली में दसवीं गृह विज्ञान व कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर भूगोल एवं कृषि भौतिकी व जलवायु विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 11165 पंजीकृत विद्यार्थियों में 725 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


वहीं कंप्यूटर की परीक्षा में पंजीकृत 792 में से 766 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। व्यावसायिक वर्ग में पंजीकृत 528 में से 509 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शेष 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में भूगोल के पेपर में पंजीकृत 1108 में से 1060 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कृषि भौतिकी व जलवायु विज्ञान में सभी पंजीकृत 9 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कृषि जंतु विज्ञान में भी सभी पंजीकृत 9 विद्यार्थी मौजूद रहे। डीआईओएस भास्कर मिश्र ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षाएं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई भी अप्रिय सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें