फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक दूसरे का हाथ थमा 71 जोड़ों ने लिए 7 फेरे

विज्ञापन
विवाह सम्मेलन में शामिल नव-विवाहित और अतिथि। 
विज्ञापन
छाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कस्बे के गोवर्धन रोड स्थित बॉबी वाटिका में विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुल 71 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर छाता ब्लॉक प्रमुख महेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार, छाता देहात प्रधान बॉबी चौधरी, छैला एडवोकेट, गोकलेश पंडित आदि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नवदंपत्तियों को शासन की ओर से निर्धारित गृहस्थी का सामान और सहायता राशि भेंट की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें