फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ई-रिक्शा लूट के लिए चालक की हत्या में 500 पन्नों की चार्जशीट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग रजबहा की पटरी पर नवंबर 2023 में हत्या कर फेंके गए ई-रिक्शा चालक अमित की हत्या व ई-रिक्शा लूट में सदर पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। जल्द इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि मुकदमे को ट्रायल पर लाते हुए जल्द फैसले की दहलीज पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


अमित पाल (28) निवासी बोहरे गली औरंगाबाद, सदर बाजार 27 नवंबर को घर से पंद्रह दिन पूर्व ही खरीदे ई-रिक्शा को लेकर निकला था। 29 नवंबर की शाम उसका शव अडींग रजबहा की पटरी पर मिला था। पुलिस ने इस मामले में दो दिसंबर को सुशील तोमर निवासी इन्नीखेड़ा, मुरैना और एक बाल अपचारी को जेल भेजा था। इसके बाद तीसरे आरोपी, जो कि आगरा के खेड़ा राठौर के गौशली गांव का रहने वाला है। उसे जिला जेल, मथुरा के गेट से गिरफ्तार किया गया था।
इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार बाल अपचारी को लूट-हत्या के अपराध में उसके मौसा सुशील तोमर ने शामिल किया था। इस वारदात में दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विवेचना करते हुए कड़े इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक, दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटना का उद्देश्य लूट के लिए हत्या रहा है। उसके समर्थन में साक्ष्य चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। जल्द इसे कोर्ट में दाखिल करते हुए आरोपियों को सजा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें