फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा बना कंस: दिव्यांग भांजी के साथ की गंदी करतूत, न्यायालय ने सुनाई पांच साल की सजा; देना होगा इतना अर्थदंड

Wed, 01 Nov 2023 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिव्यांग भांजी के साथ गंदी हरकत करने वाले मामा को कोर्ट ने दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आठ हजार रुपये का अर्थदंड देने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा एडीजे अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम रामराज द्वितीय की अदालत से मंगलवार को मानसिक दिव्यांग भांजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले उसके मामा को पांच साल कैद और आठ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड राशि में से 80 प्रतिशत पीड़िता को देने का कोर्ट ने आदेश दिया है।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट रामवीर सिंह यादव ने बताया कि छाता, शहर कोतवाली क्षेत्र की 13 वर्षीय मानसिक दिव्यांग 18 जुलाई 2021 की दोपहर में घर में बर्तन साफ कर रही थी। उसकी मां सो रही थी। इसी दौरान घर पर दूर के रिश्ते का मामा श्रीपाल उर्फ गुस्सू पलवल आया। उसने किशोरी को गलत नियत से दबोच लिया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां की नींद खुल गई।

श्रीपाल उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। दो दिन बाद किशोरी का पिता जयपुर से लौटा। उसे वारदात की जानकारी हुई। पिता ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। गवाही व साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने श्रीपाल उर्फ गुस्सू को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें