फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में डेंगू के 5 और नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को फिर डेंगू के पांच नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग ने पीड़ितों का हाल जानने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लार्वासाइड का दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन



औरंगाबाद में 6 साल के बच्चे को डेंगू हो गया। जमुना बाग कॉलोनी बीएसए के पास 52 वर्षीय व्यक्ति, जनकपुरी महोली रोड निवासी 30 वर्षीय युवक, वेटरनेरी कॉलेज में 20 वर्षीय युवक और महावन में 25 वर्षीय युवक को डेंगू निकला। इन मरीजों की पॉजिटिव जांच रिपोर्ट आने पर जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम को शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध स्थिति पाए जाने पर तुरंत मरीज का सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें