फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चैकिंग के लिए पुलिस ने रोकी कार, अंदर मिली पांच पेटी अंग्रेजी शराब; दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस व आबकारी टीम ने चेकिंग के दौरान कार से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं कार सवार दो लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
पांच पेटी अंग्रेजी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर पुलिस व आबकारी टीम ने चेकिंग के दौरान कार से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं कार सवार दो लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार रात को जाबरा टोल प्लाजा के पास नोएडा की तरफ से आ रही एक कार को रोककर जांच की। इसमें पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार में रवि कुमार निवासी संजय गांधी नगर थाना हजरतगंज लखनऊ एवं लकी उर्फ शिवा चौरसिया निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी थाना इंदिरा नगर लखनऊ को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मांट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें