मथुरा। गोविंद नगर स्थित कांतीनारायण धर्मशाला में हिंदी साहित्य संगम संस्था द्वारा हिन्दी साहित्य महोत्सव मनाया गया। इसमें 37 साहित्यकारों को हिंदी साहित्य भूषण सारस्वत सम्मान दिया गया। संस्था के अध्यक्ष कवि डॉ. सीएम गुप्ता को 37 पुष्पों का हार पहनाया ओर हिंदी भाषा एवं साहित्य के संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार डॉ. दिनेश पाठक एवं संस्था अध्यक्ष डॉ. सीएम गुप्ता ने बताया कि हिंदी भाषा को राष्ट्र की भाषा बनाने, हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता प्रदान कराने आदि प्रयासों संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित कराकर राष्ट्रपति को भिजवाया गया।
कार्यक्रम में 38वां वार्षिक अधिवेशन दिल्ली में आयोजित करने की घोषणा की। इस अवसर पर सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, विनोद चूड़ामणि, कवि डॉ. रमाशंकर पांडेय, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।