फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीएलए विश्वविद्यालय के 32 छात्र चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल और इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के 32 छात्रों को एस्कॉर्ट क्यूबोटा कंपनी में रोजगार मिला है। कंपनी पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की है
विज्ञापन

कृषि मशीनरी, मशीनरी सामिग्री प्रबंधन व रेलवे उपकरणों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कंपनी एक्सकॉर्ट क्यूबोटा ने जीएलए विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया। चयन से पूर्व छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। लिखित व मौखिक परीक्षा आयोजित हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मौखिक परीक्षा में उत्कृष्टता दर्शाने का अवसर मिला। पॉलीटेक्निक मैकेनिकल के 26 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 6 छात्रों को रोजगार मिला।
डिप्लोमा मैकेनिकल के चयनित छात्र कौशल कुमार ने बताया कि संस्थान छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए विशेष ध्यान केंद्रित करता है। डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चयनित छात्र वरूण चौधरी ने बताया कि संस्थान में थ्योरी के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पॉलीटेक्निक संस्थान के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने कहा कि अब हर छात्र को रोजगारपरक बनाने के ध्येय को लेकर विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है। वर्तमान सत्र में प्लेसमेंट के आंकडे़ चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के असिस्टेंट जनरल मैनेजर कॉरपोरेट रिलेशन रजनीश महाजन ने कहा कि डिप्लोमा के छात्रों के लिए अभी और कंपनियों का आना बाकी है। इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के मौ. गयासुद्दीन, अजय, मनीष शुक्ल, वरूण चौधरी, अंकित, सुमित सिंह, ललित, कुणाल पोनिया, मनीश कुमार, तपन सिंह, उमेश कुमार, विकास, आशीष कुमार, अजय कुमार, राघवेंद्र सिंह चौहान, उमा शंकर, राहुल, हर्षित कुमार पाठक, कौशल कुमार, कृष्ण दत्त, राहुल धनगर, संदीप कुमार सिंह, विकास तोमर, वीरेन्द्र, विशाल कुमार, विष्णु कुमार, स्नेहल्लाही, अर्जुन, दिनेश सिंह, विष्णु बघेल, अजय कुमार और अंकेश को रोजगार मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें