फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में स्नान के दौरान हाथरस के 3 युवक डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी घाट से बृहस्पतिवार को यमुना में स्नान को कूदे हाथरस के तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दो को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि इनके बीच यमुना में लंबी कूद लगाने की शर्त लगी थी। इसी शर्त के दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी ने बताया कि हाथरस जिले के हाथरस गेट इलाके के रहने वाले अनमोल और राहुल के साथ सादाबाद निवासी संतोष (25) पुत्र लालाराम मथुरा में मजदूरी करने आए थे। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तीनों यमुना में स्नान को पहुंचे। स्वामी घाट पर तीनों ने शर्त लगाई की कौन यमुना में सबसे लंबा कूदेगा। शर्त की खातिर बारी-बारी से तीन युवक घाट के पास स्थित पिलर पर खड़े होकर कूद गए।
नदी में आगे तक कूदते ही राहुल और अनमोल गहरे पानी में पहुंच गए। जबकि संतोष पानी के अंदर ही समा गया। राहुल और अनमोल बचाव के लिए चिल्लाने लगे। इसी दौरान आसपास के गोताखोर नदी में कूदे और राहुल और अनमोल को बचाकर पानी से बाहर निकाल लाए। मगर, संतोष का पता नहीं लगा। थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने नाव व गोताखोरों की टीम को लगाया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संतोष का शव तलाशा जा सका। उसके हाथ पर लिखे नाम, पिता के नाम से उसकी शिनाख्त हुई है। राहुल, अनमोल सिर्फ इतना ही बता पा रहे हैं कि वह मजदूरी को उनके साथ आता था। सादाबाद क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला है। इंस्पेक्टर के अनुसार सादाबाद थाना पुलिस को सूचना दे दी है। शव मोर्चरी पर रखवा दिया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें