फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑटो में छूटे श्रद्धालुओं के 3 बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दिल्ली से ब्रज दर्शन और परिक्रमा करने आए परिवार का ऑटो में बैग छूट जाने पर चौकी बांकेबिहारी चौकी प्रभारी ने बरामद कर वापस सौंपे।
विज्ञापन


सरस्वती पत्नी धीरेंद्र सिंह सेक्टर चार द्वारिका दिल्ली शादी की सालगिरह मनाने परिवारजनों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देने आई थीं। परिक्रमा देने के बाद वह गोवर्धन से ऑटो करके वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने विद्यापीठ चौराहे पर उतर गईं। उसी वक्त उनके तीन बैग ऑटो में ही रह गए। काफी तलाशने के बाद ऑटो न मिलने पर उन्होंने घटना की सूचना चौकी बांके बिहारी पर दी।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करके ऑटो स्वामी से संपर्क किया। शाम को ऑटो स्वामी ने बैग पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने उक्त सामान से भरा बैग परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें