फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लोरेंस समेत 3 गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राया/गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन पुलिस ने एक और राया पुलिस ने 2 चोरी की बाइक बरामद कर कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोरेंस व उसके साथियों के पास से 2 तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


गोवर्धन के थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि अडींग बाईपास से देवेन्द्र उर्फ बंटु निवासी मोहल्ला तलैया, अडींग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक व तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

राया थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नगला अंबू गांव के पास से विकास उर्फ लोरेंस निवासी रेतिया बाजार राया और शिवम निवासी अरनिया गढ़ी थाना इगलास अलीगढ़ को पकड़ा है। इनके कब्जे से 2 बाइक, एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन व बाइक की फर्जी नंबर प्लेट, 9 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें