फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के नाम पर 20 हजार की चपत

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। लोगों के खाते में सेंध लगाने के लिए साइबर शातिर रोज नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार शातिरों ने जननी सुरक्षा योजना के नाम पर महिला को जाल में फांस उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकालने का मैसेज आने पर महिला को धोखाधड़ी का पता चला। गांव मावली निवासी महिला कृष्णा देवी पत्नी गौरव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में प्रसव हुआ था। अपने को लखनऊ से बताते हुए शातिर ने फोन कर गांव की आशा से लाभार्थी महिलाओं की जानकारी ले ली। इसके बाद शातिर ने कृष्णा देवी के पास फोन कर सरकार की ओर से जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद की रकम उसके खाते में जमा कराने के बहाने अपनी बातों के जाल में फांस करके उसके एटीएम कार्ड और खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल पर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया तो होश उड़ गए। जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया उस पर संपर्क किया तो वह स्विच आफ था। महिला के पति गौरव ने इस धोखाधड़ी के सबंध में आशा के साथ आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट के चिकित्साप्रभारी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें