मांट (मथुरा)। 21 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट द्वारा विभिन्न गांवों से 20 संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया था,वहाँ से उनके रक्त आदि के नमूने एकत्रित कर अलीगढ़ जांच को भेजे गए थे स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि सभी 20 लोगों की रिपोर्ट लैब से प्राप्त हो गयी है,सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है,फिर भी एहतियात के तौर पर उन सभी को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है।