फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विकसित होंगे 2 नए पार्किंग स्थल, खड़े हो सकेंगे 2550 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या देखते हुए सुनरख और पानीगांव मार्ग पर 2 नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। सुनरख पार्किंग के लिए 2 हेक्टेयर जमीन चिह्नित भी कर ली गई है। जल्द ही इसे स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


वृंदावन में सर्वाधिक श्रद्धालु हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आते हैं। इसे देखते हुए उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद हाईवे की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 26 हजार वर्गमीटर में सुनरख में पार्किंग तैयार करेगा। यहां करीब 1000 वाहन एक बार में खड़े हो सकेंगे। यहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा या पैदल बांकेबिहारी मंदिर तक जा सकेंगे। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानीगांव रोड पर टीएफसी के निकट 37 हजार वर्गमीटर में बांकेबिहारी ब्रिज पार्किंग तैयार की जाएगी। इसका करीब 11 हजार वर्गमीटर क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यहां करीब 1550 वाहन एक बार में खड़े हो सकेंगे।



सड़कों का हो रहा चौड़ीकरण
वृंदावन में आवागमन सुगम हो, इसके लिए एक ओर हाईवे-सुनरख-वृंदावन मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। दूसरी ओर यमुना एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट से टीएफसी तक भी मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। पीडब्लूडी द्वारा वृंदावन के इन दोनों पहुंच मार्गों के चौड़ीकरण के बाद पार्किंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन






यातायात व्यवस्था के लिए सुनरख आरक्षित वन की जमीन पर लगभग 2 हेक्टेयर क्षेत्र में भूमि हस्तांतरण कर पार्किंग का प्रस्ताव मंडलायुक्त ने स्वीकृत कर लिया है। इसे अब शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही बांकेबिहारी ब्रिज पार्किंग की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


- नागेंद्र प्रताप, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें