कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 19 पेटी शराब बरामद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार बालियान ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि ब्रेजा कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी की जा रही है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोसी-कामर रोड दहगांव कट पर वाहन चेकिंग के दौरान कार से दो तस्करों को पकड़ लिया।
कार की तलाशी के दौरान तस्करी करके लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 19 पेटी और दो फर्जी नंबर प्लेट मिली। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अजय कुमार व आनंद पाना निवासी खानपुर कलां, थाना गोहाना, जिला सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। ्र