फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीटीसी की छात्रा से 17 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट(मथुरा)। दोस्ती और शादी के नाम पर गिफ्ट भेजने की बात कह कर बीटीसी की छात्रा से 17 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल के पास भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीटीसी कर रही है। उसके पास 16 जून को एक कॉल आई। काॅल करने वाला बोला कि मैं इग्लैंड से अमन प्रीत बोल रहा हूं...। तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं। धीरे-धीरे बात बढ़ी और मामला शादी तक पहुंच गए। शातिर ने जब देख लिया कि युवती उसके प्रेम जाल में फंस गई है, तो उसने ठगी का खेल शुरू कर दिया।

कहा, मैं कुछ गिफ्ट का पार्सल भेज रहा हूं, उसे रिसीव कर लेना। दो दिन बाद युवती के फोन आया। दूसरी तरफ से कहा गया मैं पार्सल ब्वॉया बोल रहा हूं। पार्सल विदेश से आया है, इसलिए कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी, ठगों ने 22 जून से रकम ठगने का काम शुरू कर दिया। मंगलवार तक युवती को प्रलोभन व धमकी देकर करीब 17 लाख रुपये शातिर ने अपने खातों में जमा करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें