मथुरा। परिवहन विभाग जल्द ही यूपी 85 पी, क्यू और आर सीरीज वाले करीब 15 हजार वाहनों का पंजीयन निरस्त करने जा रहा है। पंजीयन निरस्त होने के बाद सभी वाहन कबाड़ा घोषित कर दिए जाएंगे। यदि उक्त सीरीज के वाहन स्वामी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ले सकते हैं। ताकि वह अन्य जनपद में अपने वाहन का पंजीयन करा सके। पूर्व में विभाग 69 हजार 963 वाहनों को कबाड़ा घोषित कर चुका है।परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने वाहनों की श्रेणी में आ रहे यूपी 85-पी, क्यू, आर सीरीज के पंजीयन समाप्त कर दिए हैं। इसमें बीएस-1 से लेकर बीएस-4 इंजन वाले वाहन शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों की कहना है कि वाहन स्वामियों के पास छह माह का समय है। यदि वह अपने वाहन को अन्य जनपद में पंजीकरण करा सकते हैं तो कार्यालय से एनओसी प्राप्त कर सकते हैं। यदि वाहन स्वामी एनओसी लेने नहीं आता है तो उसके वाहन को कबाड़ा घोषित कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। एनओसी उन्हीं वाहन स्वामियों को दी जाएगी इनका वाहन बीएस-3 एवं बीएस-4 इंजन वाला होगा।