फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ब्रज प्रांत से 130 संत एवं मंदिर प्रमुख होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ब्रज प्रांत से 130 संत, धर्माचार्य एवं मंदिरों के प्रमुख शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशेष निमंत्रण पत्र देने के साथ ही उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा, जिससे उन्हें सुगमता से कार्यक्रम में प्रवेश मिल सके।
विज्ञापन



विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजकुमार शर्मा ने बताया कि 22 को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए संतों एवं धर्माचार्यों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। इस संबंध में केशवधाम में पांच जनवरी को दोपहर दो बजे बैठक होगी। इसमें ब्रज के संत, महंतों के साथ ऐतिहासिक कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करने के साथ ही उन्हें निमंत्रण पत्र दिए जाएंगे और उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

विहिप नेता ने बताया कि ब्रज प्रांत से 130 संत, धर्माचार्य और मंदिरों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से जिन संतों और धर्माचार्यों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, वहीं इसमें शामिल हो सकेेंगे। रजिस्ट्रेशन से क्यूआर कोड जनरेट होगा और रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसके आधार पर ही अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें