मथुरा। थाना सदर बाजार में अवैध कब्जा मुक्त कराने गई नगर निगम की टीम पर हमला हुआ था। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो थाना सदर बाजार में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक, तीन दरोगा, दो मुख्य आरक्षी और पांच सिपाहियों को थाने में क्वारंटीन किया गया है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि 11 पुलिसकर्मी क्वारंटीन कराए गए हैं। इन सभी की जांच कराई जाएगी।