मथुरा। सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला और शारदा ग्रुप की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में 70% और सीबीएसई बोर्ड आईसीएसई बोर्ड में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा कराना होगा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के पांच केंद्र बनाए गए हैं। संपर्क नंबर और व्हाट्सएप के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मार्कशीट की फोटो कॉपी पर मोबाइल नंबर लिखकर 7505801232 पर व्हाट्सएप करें। अधिक जानकारी के लिए इन नंबर 9897277918 / 7906009344 पर संपक कर सकते हैं।
इन केंद्रों पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
1. अमर उजाला कार्यालय, ललित स्क्वाॅयर स्टेट, डैंपियर नगर, मथुरा।
2. यूनिकॉम एडवरटाइजिंग, कृष्णा नगर चौक, पीसी ज्वेलर्स के पास, मथुरा।
3. दीपक मेडिकल स्टोर, डीग गेट, जन्मभूमि रेलवे क्रॉसिंग, मथुरा।
4. शर्मा न्यूज़ एजेंसी, केशव कॉफी हाउस, शाहजी मंदिर वृंदावन।
5. संजय पुस्तक भंडार, मेन बाजार फरह।