फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ हिंदुओं को है श्रीराम मंदिर के निर्माण का श्रेय : प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण का श्रेय देश के 100 करोड़ हिंदुओं को जाता है। किसी भी व्यक्ति या दल विशेष को इसका श्रेय नहीं है। तोगड़िया शुक्रवार की देर शाम बल्देवगंज में दीपक गुप्ता के निवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव जाकर एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्र कर गरीब हिंदुओं की मदद करें। राष्ट्रीय बजरंग दल से लोगों को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी हिंदू के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता सड़कों पर निकल कर पीड़ित हिंदू को मदद दिलवाएं। तोगड़िया ने कहा कि दो हजार साल पहले संपूर्ण विश्व में हिंदू ही थे। अब नहीं हैं, उनका कत्ल कर दिया गया। उनका दोष बस इतना था कि दूसरे लोगों के भगवान को मानने से इंकार कर दिया। यूरोप की धरती पर सौ करोड़ हिंदू मारे गए। रसिया में शत प्रतिशत हिंदू थे। भारत के एक तिहाई हिस्से पर दूसरे देशों ने और दो तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया। ऐसे ही हालात रहे तब 30-40 साल में हिंदू नहीं बचेगा। हिंदुओं को फिर ललकार भरकर उठने की जरूरत है। हिंदुओं की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल काम कर रहा है। हिंदुओं की रक्षा करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई, वैसे ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है।
आरएन भारद्धाज, टिंकुर अग्रवाल, जगदीश अनंत, राहुल अग्रवाल, अवधेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, दयाशंकर अग्रवाल, दीपक गुप्ता, तन्नू गौतम, राघाकृष्ण शास्त्री, चंद्रवर्धन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें