राजधानी में हुई एक घटना ने एक बार फिर मानवता को तार-तार कर दिया।
रायबरेली रोड स्थित पीजीआई में बृहस्पतिवार को मवैया चुंगी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी।
और तो और टक्कर मारने के बाद उसने वहां रुकना मुनासिब भी नहीं समझा, जिससे वह युवक करीब 40 फीट तक ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया।
आसपास मौजूद लोगों के दौड़ाने पर चालक व हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग निकले।
युवक प्रदीप यादव (22) पीजीआई के सेनानी विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना डिलीवरी करने का काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर प्रदीप बाइक से पीजीआई में खाना डिलीवर करने गया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के पौने घंटे के बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।