एलाऊ। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती निवासी चंद्रपाल राजपूत पुत्र आसाराम उम्र 37 वर्ष का शव मंगलवार लगभग साढ़े 7 बजे गांव के बाहर भाग में खड़े पेड़ पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। मृतक के तीन बच्चे हैं। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का हैं। परिजन मृत्यु की वजह नहीं बता सके। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। संवाद