फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से की थी शिकायत

Fri, 09 Jun 2023 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक ने दो दिन पहले ही झगड़े के मामले में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायत दी थी। पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर थाना इलाके के गांव पचावर में गुरुवार देर रात छत पर सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी होने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।आक्रोशित परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए झगड़े में अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो हत्या न होती। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव पचावर निवासी संजय पुत्र गंगाचरण गुरुवार की रात छत पर सोने के लिए चला गया था। 

देर रात को घर में घुसे आरोपियों ने सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। लेकिन तब तक हत्या करने वाले वहां से भाग गए थे। हत्या की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस की लापरवाही से हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष से झगड़ा हुआ था। लेकिन पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत दो दिन पहले एसपी से भी की गई थी। 
विज्ञापन

वहां कार्रवाई का आश्वासन मिला। फिर भी थाना पुलिस ने कुछ नहीं किया। अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो संजय की हत्या नहीं होती। सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें