बेवर। थाना क्षेत्र के एनएच 92 ग्वालियर बरेली हाईवे पर बुधवार रात बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। उमाशंकर निवासी मोहल्ला मिश्राना कोतवाली भोगांव बाइक से कुसमरा से बेवर आ रहा था। रास्ते में मझोला पुल के पास बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी बेवर लाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद