बेवर। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा से एक युवक स्कूल की छुट्टी के बाद छेड़खानी कर रहा है। आरोपी ने फोन से पीड़िता के चाचा को जान से मारने की धमकी दी है। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बंजरिया निवासी ओमवीर उर्फ चुन्नू उनकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी करता था। 14 अगस्त की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी ने रास्ते में किशोरी के आगे बाइक रोककर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। संवाद