कुसमरा। चौकी क्षेत्र के सोबनपुर निवासी 38 वर्षीय शिवपाल सिंह की बृहस्पतिवार को देर रात जिला अस्पताल एटा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शिवपाल देर रात दवा लेने जिला अस्पताल एटा गए थे। वहां हृदय संबंधी परेशानी होने पर उनका इलाज किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेने के लिए एटा चले गए हैं।