फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मंडी गेट के बाहर युवक को बैल्ट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में मंडी गेट नंबर-2 के बाहर दुकान से दूध के पैकेट ले रहे युवक को बेल्ट से पीटा गया। उसके भाइयों पर भी हमला किया गया। गांव मधाऊ निवासी कुलदीप ने बताया कि चार नवंबर की रात करीब 9:30 बजे मंडी से घर वापस जा रहा था। मंडी गेट नंबर-2 के बाहर स्थित अनुराग की दुकान पर रुका और दूध का पैकेट मांगा। वहां खड़े कुछ युवक बेवजह विवाद करने लगे। विरोध करने पर सौरभ, रजत और उनके दो अन्य साथियों सभी निवासी गिहार कॉलोनी ने गालियां देना शुरू कर दिया। बेल्ट व लात-घूंसों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। छोटे भाई बब्बू और यशवीर ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें