भोगांव। खेत पर काम करने गए युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। मोहल्ला चौधरी निवासी संतोष कश्यप रविवार को अपने खेत पर काम करने गया था। तभी रंजिश के चलते बंटू शाक्य अपने तीन साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से पीटकर संतोष को घायल कर दिया। सीओ आरके द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद