फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुरा में कूड़ा फेंकने के विवाद में एक युवक पर हमला किया गया। खेत पर जाते समय घेरकर पीटा गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव भोजपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को घर पर कूड़ा फेंकने पर गांव के रहने वाले अरविंद की पत्नी से विवाद हो गया था। तभी से वह लोग रंजिश मान बैठे। रविवार सुबह करीब सात बजे खेत पर जा रहे थे। तभी अरविंद, ओसपाल, अनार सिंह, आनंद, उत्कर्ष और उदित ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें